ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि एनपीटी का उल्लंघन करने वाले पश्चिमी देश हैं। रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के तीन आधार हैं, परमाणु हथियारों का निरस्त्रीकरण, सामूहिक विनाश के हथियारों को फैलने से रोकने और शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए एनपीटी के सदस्य देशों के अधिकारों की सुरक्षा है और साम्राज्यवादी शक्तियों की ओर से इन सभी बातों की अनदेखी की जा रही है। मेहमान परस्त ने कहा कि ईरान ने एनपीटी के समस्त अनुच्छेदों का पालन किया है और किसी भी समय उसने इन अनुच्छेदों की विपरीत दिशा में क़दम नहीं उठाया है परंतु पश्चिम विशेषकर अमेरिका और ज़ायोनी शासन सदैव एनपीटी के अनुच्छेदों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने इस बयान के साथ कि पश्चिम ने ईरान पर दबाव डालने के लिए परमाणु मामले को हथकंडा बना रखा है और उसके माध्यम से ईरान पर दबाव डाल रहा है, कहा कि ये देश हर दूसरे देश से बेहतर ढंग से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने को जानते हैं। समाचार समाप्त.........166
26 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325296
परमाणु हथियार अप्रसार संधि एनपीटी के तीन आधार हैं, परमाणु हथियारों का निरस्त्रीकरण, सामूहिक विनाश के हथियारों को फैलने से रोकने और शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए एनपीटी के सदस्य देशों के अधिकारों की सुरक्षा है और साम्राज्यवादी शक्तियों की ओर से इन सभी बातों की अनदेखी की जा रही है.........